सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार सहित सैकड़ों विपक्षी सांसदों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के SIR के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक विरोध मार्च निकाला गया।लेकिन पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट भवन के पास ही उन्हें रोक दिया गया और हिरासत में ले लिया गया।
विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वास्तविकता यह है कि चुनाव आयोग के पास मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ है ही नहीं। सच्ची सारे देश के सामने है।उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लड़ाई नहीं है यह संविधान को बचाने की लड़ाई है।इस बीच मार्च में शामिल सांसदों से पुलिस की कई जगह तीखी बहस भी होती रही। उधर दिल्ली पुलिस ने मार्च निकाले जाने की अनुमति नहीं मांगे जाने का आरोप लगाया है।
