आईपीएल का फाइनल जीतने के बाद आरसीबी की टीम का बैंगलोर में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए ट्रॉफी के साथ पूरी टीम द्वारा विजय जुलूस निकाला गया था। इस मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो लोगों की मौत और लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।
