ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष द्वारा लगातार संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की जा रही थी। लेकिन विपक्ष की मांग को ख़ारिज करते हुए सरकार द्वारा मॉनसून सत्र बुलाने की घोषणा कर दी गई है।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजुजू द्वारा 21 जुलाई से 12 अगस्त तक मॉनसून सत्र बुलाने की घोषणा की गई है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी ने यह निर्णय लिया है और राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए संसद के दोनों सदनों का सत्र बुलाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर विपक्ष की ओर से विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई है।जबाव में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रीजुजू ने कहा कि हमारे लिए संसद का हरेक सत्र विशेष सत्र होता है।मंत्री ने कहा कि नियम के तहत सभी महत्वपूर्ण विषय पर मॉनसून सत्र में चर्चा की जा सकती है।
तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर विशेष सत्र से भागने का आरोप लगाया है।
