रविवार को मुंबई के दहिसार में 24-मंजिली बिल्डिंग में अचानक आग लग गई.आग इतनी भयानक थी कि काबू पाने के लिए सात अग्निशमन गाड़ियों को एक साथ ऑपरेशन में लगाया गया है.रविवार शाम 3 बजे के करीब पूर्वी दहिसार के शान्तिनगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी के सातवें फ्लोर पर यह भयंकर आग लगी है.राहत और बचाव कार्य जारी है हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.आग लगने के कारण का भी अभी पता नहीं चल पाया है.
