रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
04312 योग नगरी ऋषिकेश – कोलकाता स्पेशल 17.04.2026 और 10.07.2026 के बीच (कुल 13 फेरे) हर शुक्रवार को 22:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश से खुलेगी और अपनी यात्रा के तीसरे दिन 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 04311 कोलकाता – योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 19.04.2026 और 12.07.2026 के बीच (कुल 13 फेरे) हर रविवार को 13:55 बजे कोलकाता से खुलेगी और अपनी यात्रा के अगले दिन 23:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित (AC) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
