श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा लगातार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जा रहा है।इसी उद्येश्य से अब यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने एर्नाकुलम और पटना के बीच 06085/06086 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
06085 एर्नाकुलम-पटना स्पेशल ट्रेन 25.07.2025 से 15.08.2025 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को एर्नाकुलम से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी (04 ट्रिप) और यात्रा के चौथे दिन 03:30 बजे पटना पहुँचेगी। 06086 पटना-एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन 28.07.2025 से 18.08.2025 के बीच प्रत्येक सोमवार को पटना से 23:45 बजे प्रस्थान करेगी (04 ट्रिप) और यात्रा के चौथे दिन 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है।
