21 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है।सूत्रों के अनुसार सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की विपक्ष की मांग सरकार द्वारा मान लिए जाने की खबर है। हालांकि बिहार में चल रहे मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर संसद में चर्चा पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।
मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक निर्धारित है।
शनिवार को संसद के मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष की इंडिया ब्लॉक के 24 सहयोगी दलों द्वारा वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई जिसमें आगामी सत्र के दौरान संसद में 8 मुख्य मुद्दों पर चर्चा की मांग पर सहमति जताई गई, जिनमें पहलगांव आतंकवादी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्ध विराम की घोषणा, भारत की विदेश नीति और बिहार में चल रहे मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) जैसे मुख्य मुद्दे शामिल हैं।
पहलगांव अतांकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला संसद का सत्र है।
