पटना के पारस हॉस्पिटल शूट आउट का मुख्य आरोपी बादशाह कोलकाता में गिरफ्तार। एक गेस्ट हाउस से बादशाह सहित चार आरोपी हुआ गिरफ्तार।पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाजरत गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्या काण्ड का मुख्य अभियुक्त तैशिफ उर्फ बादशाह को कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन अन्तर्गत एक गेस्ट हाउस से कोलकाता स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है।तौशिफ के साथ हमले में शामिल एक और आरोपी निशु खान सहित चार आरोपी को कोलकाता स्पेशल टास्क फोर्स ने गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है।पुलिस को मिली एक टिप्स के आधार पर गेस्ट हाउस में रेड मारा गया जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।घटना के बाद ये सभी आरोपी उजली SUV से पश्चिम बंगाल भाग गए थे और वहां इलाज़ कराने के नाम पर एक गेस्ट हाउस में छिप कर रह रहे थे।रविवार को X पर कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी शेयर की है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक एक इंटेलिजेंस की जानकारी के आधार पर कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने चंदन मिश्रा हत्या काण्ड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बिहार पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों के ट्रांजिट रिमांड के लिए अलीपुर न्यायालय में हाजिर करने की तैयारी कर रही है।
