रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना और खोरधा रोड जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है।
03230 पटना – खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन 09.04.2026 से 14.05.2026 के बीच (06 फेरे) हर गुरुवार को 08:45 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। वहीं, 03229 खोरधा रोड – पटना स्पेशल ट्रेन 10.04.2026 से 15.05.2026 के बीच (06 फेरे) हर शुक्रवार को 15:45 बजे खोरधा रोड से खुलेगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
