आगामी पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए,रेलवे ने “सियालदह और पटना” के बीच पूजा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।ये विशेष ट्रेनें पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।
03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल 05.10.2025 से 16.11.2025 (7 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को सियालदह से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:00 बजे पटना पहुँचेगी। इसी प्रकार, 03136 पटना-सियालदह पूजा स्पेशल 05.10.2025 से 16.11.2025 (7 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को 17:15 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:00 बजे सियालदह पहुँचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में आवागमन के दौरान दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है।
