पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल सीतारामपुर-धनबाद खंड में कुल्टी और बराकर के बीच स्थित ऊपरी पैदल पुल (रोड ओवर ब्रिज/आरओबी) संख्या 11ए, जिसे केंदुआ पुल के नाम से भी जाना जाता है, को तोड़ने और उसकी पुनः गर्डरिंग करने का कार्य करेगा।समय के साथ, इस पुल में जंग लग गई है,जिससे सड़क और रेल यातायात दोनों की सुचारू और विश्वसनीय आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह संरक्षा-संबंधी बुनियादी ढाँचा कार्य आवश्यक हो गया है।
परियोजना को सुगम बनाने के लिए 01.09.2025 से 31.12.2025 तक सड़क अवरोध लागू रहेगा।इस अवधि के दौरान,वाहनों का आवागमन कुलटी स्थित निकटतम समपार से होकर जाएगा,जबकि पैदल यात्री और दोपहिया वाहन निकटवर्ती आरओबी का उपयोग कर सकेंगे।
हालांकि सड़क उपयोगकर्ताओं को कुछ अस्थायी असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है, यह परियोजना जन सुरक्षा और दीर्घकालिक बुनियादी ढाँचे को मज़बूत बनाने के व्यापक हित में शुरू की जा रही है।
पूरा होने पर, रीगर्डर्ड आरओबी कुल्टी-बराकर क्षेत्र में मज़बूत और सुरक्षित संपर्क प्रदान करेगा।इससे भीड़भाड़ कम होगी, रखरखाव की ज़रूरतें कम होंगी और न केवल दैनिक यात्रियों को, बल्कि स्थानीय निवासियों, व्यापार, व्यवसायों और आपातकालीन सेवाओं को भी लाभ होगा।
यह पहल आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे की सुरक्षित, संरक्षित और टिकाऊ बुनियादी ढाँचा बनाने की प्रतिबद्धता के कारण संभव हो पाया है,जो यात्रियों और जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक लाभ सुनिश्चित करेगा।
