दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में 23.07.2025 से 24.08.2025 तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग निम्नानुसार नियंत्रित किया जाएगा :
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन :
22306 जसीडीह – एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (शुक्रवार, 25.07.2025) को उसके वर्तमान मार्ग कृष्णा नहर जंक्शन-दुग्गीराला-तेनाली जंक्शन के स्थान पर कृष्णा नहर जंक्शन-न्यू गुंटूर-तेनाली जंक्शन के रास्ते मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
नियमन :
15930 (ताम्बरम एक्सप्रेस) 11.08.2025 को होने वाली यात्रा को 120 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
पुनर्निर्धारण :
22643 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस (18.08.2025 को होने वाली यात्रा) को 3 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
