इंडिगो के अहमदाबाद से डीउ फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले एक इंजन में आग लगने से उड़ान को स्थगित कर दिया गया। विमान में 60 यात्री सवार थे।23 जुलाई 2925 को घटना फ्लाइट संख्या ATR76 में हुई जो अहमदाबाद हवाई अड्डा से सुबह 11 बजे उड़ान भरने वाला था।टेक ऑफ के लिए रॉल करने के वक्त यह घटना सामने आई। SOP का पालन करते हुए पायलट ने एटीसी को ‘Mayday‘ कॉल भेजा और आनन फानन में सभी यात्रियों को विमान से तुरंत नीचे उतारा गया। इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि एयरक्राफ्ट को मेनटेनेंस के लिए रोक लिया गया है और घटना के लिए यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था करने या फूल रिफंड करने का आश्वासन दिया गया।
