रेलवे ने शुभ श्रावणी मेला 2025 के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से दुर्ग और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08795/08796 दुर्ग-पटना-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन इस त्यौहार के दौरान यात्रा करने वाले कांवड़ियों और अन्य तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगा।रेलवे निम्नलिखित स्पेशल ट्रेन सेवाएं प्रदान करेगा।ट्रेन संख्या 08795/08796 दुर्ग-पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन निम्नलिखित दिनों पर चलेगी:-08795 (दुर्ग-पटना) स्पेशल ट्रेन 06.07.2025, 13.07.2025, 20.07.2025 और 27.07.2025 को दुर्ग से (04) ट्रिप के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन दुर्ग से 13:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:30 बजे पटना पहुंचेगी। 08796 (पटना-दुर्ग) स्पेशल 07.07.2025, 14.07.2025, 21.07.2025 और 28.07.2025 को पटना से (04) ट्रिप के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन 17:15 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 22:35 बजे दुर्ग पहुंचेगी।उक्त ट्रेन आसनसोल मंडल अन्तर्गत दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में रुकेगी।
