रेलवे ने शुभ श्रावणी मेला 2025 के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से आसनसोल और दानापुर के बीच एक स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 03553/03554 आसनसोल-दानापुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन इस त्यौहार के दौरान यात्रा करने वाले कांवड़ियों और अन्य तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। इस दौरान लाखों भक्त पवित्र गंगा जल लेकर बैद्यनाथ धाम में भगवान बैद्यनाथ के पवित्र ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाने के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक नंगे पांव की पवित्र कांवड़ यात्रा करते हैं।इस धार्मिक अनुष्ठान में अपना योगदान करने के लिए रेलवे निम्नलिखित स्पेशल ट्रेन परिचालन की सेवाएं प्रदान करेगा। ट्रेन संख्या 03553/03554 आसनसोल-दानापुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल निम्नलिखित दिनों पर चलेगी:- 03553 (आसनसोल-दानापुर) श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल 14.07.2025 और 07.08.2025 के बीच प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को (16) ट्रिप के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन आसनसोल से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। 03554 (दानापुर-आसनसोल) श्रावणी मेला स्पेशल 15.07.2025 और 08.08.2025 के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को (16) ट्रिप के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन दानापुर से 03:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 10:10 बजे आसनसोल पहुंचेगी। उक्त ट्रेन आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार के दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में रुकेगी।
