रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल, 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल, 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल और 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल की परिचालन सेवा को उनके मौजूदा मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है।
- 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल 05.07.2025 और 27.09.2025 के बीच (13) ट्रिप प्रत्येक शनिवार को चलेगी और 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल 08.07.2024 और 30.09.2025 के बीच (13) ट्रिप प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
- 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल 07.07.2025 और 29.09.2025 के बीच प्रत्येक सोमवार को चलेगी और 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल 10.07.2025 और 02.10.2025 के बीच (13) ट्रिप प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
उक्त स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होंगे।
