देवघर में श्रावणी मेला भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक कैलेंडर का एक एकीकृत हिस्सा है, जो भगवान शिव का आशीर्वाद लेने तथा भक्ति और श्रद्धा की भावना में लीन होने के लिए काफी संख्या में भक्तों को आकर्षित करता है।यह मेला श्रावण के शुभ महीने में लगता है।भारत के विभिन्न हिस्सों से भक्तगण भगवान शिव की पूजा करने के लिए देवघर आते हैं।श्रावणी मेले के दौरान, जसीडीह स्टेशन पर देश के विभिन्न कोनों से भक्तों की काफी भीड़ होती है,जो उत्सव और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए आते हैं। रेलवे इस पवित्र अवधि के दौरान यात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए स्पेशल व्यवस्था और अतिरिक्त ट्रेन परिचालन सेवाएँ प्रदान करता है। आगामी श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए और स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है।। 11.07.2025 से 09.08.2025 तक 07(सात) जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी :- 03146 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से 08:50 बजे रवाना होकर 10:30 बजे दुमका पहुंचेगी और 03145 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से 10:45 बजे रवाना होकर 12:40 बजे जसीडीह पहुंचेगी। 03148 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से 18:00 बजे रवाना होकर 19:50 बजे दुमका पहुंचेगी और 03147 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से 20:05 बजे रवाना होकर 21:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी। 03150 जसीडीह – गोड्डा मेमू स्पेशल जसीडीह से 13:00 बजे रवाना होकर 14:50 बजे गोड्डा पहुंचेगी और 03149 गोड्डा – जसीडीह मेमू स्पेशल गोड्डा से 15:00 बजे रवाना होकर 17:05 बजे जसीडीह पहुंचेगी। 03507 देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल देवघर से 08:20 बजे रवाना होकर 08:35 बजे जसीडीह पहुंचेगी और 03508 जसीडीह-देवघर मेमू स्पेशल जसीडीह से 22:05 बजे रवाना होकर 22:20 बजे देवघर पहुंचेगी। नोट:- उपरोक्त मेमू स्पेशल ट्रेनें अपने मार्ग में आने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। 03501 जसीडीह-बैद्यनाथधाम देवघर मेमू स्पेशल जसीडीह से 04:30 बजे रवाना होकर 04:45 बजे बैद्यनाथधाम देवघर पहुंचेगी और 03502 बैद्यनाथधाम देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल बैद्यनाथधाम देवघर से 04:55 बजे रवाना होकर सुबह 5:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी। 03503 जसीडीह-बैद्यनाथधाम देवघर मेमू स्पेशल जसीडीह से 13:35 बजे रवाना होकर 13:50 बजे बैद्यनाथधाम देवघर पहुंचेगी और 03504 बैद्यनाथधाम देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल बैद्यनाथधाम देवघर से 13:05 बजे रवाना होकर 13:20 बजे जसीडीह पहुंचेगी। 03505 जसीडीह-बैद्यनाथधाम देवघर मेमू स्पेशल जसीडीह से 21:25 बजे रवाना होकर 21:45 बजे बैद्यनाथधाम देवघर पहुंचेगी और 03506 बैद्यनाथधाम देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल बैद्यनाथधाम देवघर से 22:00 बजे रवाना होकर 22:20 बजे जसीडीह पहुंचेगी। एन.बी. – मेमू स्पेशल ट्रेन जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच सत्संग नगर हॉल्ट स्टेशन पर ठहराव प्रदान करेगी।
