यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के प्रयासों के अंतर्गत, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने सलानपुर रेलवे स्टेशन पर उन्नत प्रकाश व्यवस्था स्थापित की है।13 अक्टूबर 2025 को प्लेटफ़ॉर्म पर 9 ऑक्टागोनल सिंगल-आर्म स्ट्रीट लाइट पोल और 9 डबल-आर्म पोल 45W एलईडी लाइट के साथ स्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त, मौजूदा 11 पोल जिनमें 25W लाइट लगी थी, उन्हें 45W एलईडी लाइट में अपग्रेड किया गया और प्लेटफ़ॉर्म शेड की रोशनी को भी बेहतर किया गया।
नवीनतम प्रकाश व्यवस्था प्लेटफ़ॉर्म के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समान रूप से प्रकाश सुनिश्चित करती है, चमक को कम करती है और दृश्यता में सुधार करती है, जो रेलवे बोर्ड के लक्स स्तर दिशानिर्देशों के अनुरूप है। यह उन्नयन विशेष रूप से शाम और रात के समय यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाता है तथा स्टेशन का वातावरण उज्जवल और स्वागतयोग्य बनाता है।
सलानपुर स्टेशन पर अब यात्री सुरक्षित, रोशन और आरामदायक वातावरण में अपनी प्रतीक्षा कर सकते हैं या प्लेटफ़ॉर्म पर चल सकते हैं। यह पहल पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की आधुनिक स्टेशन निर्माण और उच्चतम सुरक्षा, सुविधा और सौंदर्य मानकों के अनुरूप यात्रियों के लिए सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उदेश्य से ये कार्य संपन्न किये गए।
