

देवघर उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचल कार्यालय में विशेष रेवेन्यू कैम्प का आयोजन किया जा रहा है ताकि भूमि संबंधित मामलों का समय पर निराकरण किया जा सके।

विशेष कैम्प के माध्यम से सभी अंचल में लगान रसीद, म्युटेशन, रेंट रसीद और भूमि से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया।इसके साथ ही आयोजित विशेष कैम्प के माध्यम से ऑन द स्पॉट भूमि संबंधित मामले पंजी-2, परिषोधन पोर्टल में सुधार और अपडेट, लगान रसीद के अलावा भूमि संबंधित दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। गौरतलब है कि देवघर में उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी अंचल कार्यालय में महीने के 15 व 16 तारीख को राजस्व कैम्प का आयोजन कर आमजनों के समस्याओं का निराकरण किया जाता है।