कई कामगार संगठनों ने 9 जुलाई बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया है।बैंकिंग, बीमा, पोस्टल, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन सहित कई अन्य क्षेत्र से जुड़े लगभग 25 करोड़ से अधिक कामगारों के भारत बंद में शामिल होने की संभावना है।केंद्रीय ट्रेड यूनियन और उनकी सहयोगी संगठनों ने सरकार की कथित वर्कर विरोधी, किसान विरोधी और सरकार की कारपोरेट पक्षीय नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है।देश की दस मुख्य ट्रेड यूनियन के फोरम ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल साबित करने की अपील की है।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अमरजीत कौर के अनुसार बंद में किसान और ग्रामीण वर्कर्स भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे जो देश में पब्लिक सर्विसेज को प्रभावित करेंगे।
