कोच्चि से मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का यात्री विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय भारी बारिश के कारण रनवे से स्किड कर गया लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। हालांकि इस क्रम में विमान का पहिया फट गया और एयरक्राफ्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में रनवे को भी नुकसान हुआ है।इस बजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन को दूसरे रनवे पर शिफ्ट कर दिया गया है।
एयर इंडिया का विमान फ्लाइट संख्या AI2744 सोमवार 21 जुलाई को कोच्चि से सुबह 7.43 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरा था और 9.27 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा था। लैंडिंग के समय भारी बारिश के कारण विमान का चक्का रनवे से स्किड कर गया।
