डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइन फ्लाइट AA3023 के लैंडिंग गियर में खराबी के कारण उड़ान भरने से ठीक पहले एयरक्राफ्ट में आग लग गई।आननफानन में सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। अमेरिकन एयरलाइंस के अनुसार बोईंग 737 MAX8 एयरक्राफ्ट में रखरखाव में त्रुटि के कारण उड़ान से ठीक पहले टायर में आग लग गई।विमान डेनवर हवाई अड्डा से मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की उड़ान पर था।विमान पर 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।सभी यात्री और क्रू मेंबर को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया।घटना की वीडियो फुटेज में यात्रियों को जान बचाने के लिए इमर्जेंसी एग्जिट से स्लाइड कर बाहर भागते हुए देखा जा सकता है।
अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
