सोमवार को श्रीनगर में सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान पहलगांव आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान शाह के रूप में की गई है। दाचिगम नेशनल पार्क के समीप दारा के पास सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान ऑपरेशन महादेव के तहत यह सफलता मिली है। सोमवार सुबह क्षेत्र में कुछ फॉरेन आतंकवादियों के मूवमेंट की एक खुफिया जानकारी मिली थी।उसी आधार पर यह मुठभेड़ हुई है।सेना के चिनार कॉर्प्स ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है।उनके अनुसार क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। फिलहाल यह मुठभेड़ जारी है।
