यात्रियों की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए और यात्रियों की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए रेलवे ने 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन सेवा उसके मौजूदा मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है। यह परिचालन सेवा न केवल आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी, बल्कि इस बेहद लोकप्रिय मार्ग पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को भी कम करेगी।
02023 हावड़ा-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं 02024 पटना – हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.08.2025 तथा 14.09.2025 के बीच (05 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को हावड़ा एवं पटना से रवाना होगी।
इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में द्वितीय श्रेणी चेयर कार और वातानुकूलित चेयर कार की व्यवस्था होगी।
पूर्व रेलवे ने यह जानकारी दी है।
