वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इनकम टैक्स बिल,2025 को वापस ले लिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सेलेक्ट कमिटी के सुझावों को बिल में शामिल कर नया बिल लाया जाएगा।बिल का नया वर्जन 11 अगस्त को लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
बिल के कई वर्जन से उत्पन्न हो रही आशंकाओं को दूर कर सेलेक्ट कमिटी के सुझावों को समाहित करते हुए इनकम टैक्स बिल का अद्यतन वर्जन सोमवार को लोकसभा में विचार के लिए रखा जाएगा।
सेलेक्ट कमिटी के अध्यक्ष वैजयंत पंडा ने 13 फरवरी को लोकसभा में प्रस्तुत इनकम टैक्स बिल में कई परिवर्तन के सुझाव दिए थे।लोकसभा में 1961 के इनकम टैक्स एक्ट की जगह नया बिल पेश किया गया था जिसे सेलेक्ट कमिटी के पास स्क्रुटनी के लिए भेजा गया था।31 सदस्यीय सेलेक्ट कमिटी ने बिल में कई परिवर्तन के सुझाव दिए थे।अन्य बातों के अलावा कमिटी ने धार्मिक सह चेरिटेबल ट्रस्ट को मिल रहे अनाम डोनेशन को टैक्स से छूट देने का सुझाव दिया था।
