‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नियमित निरीक्षण के दौरान ट्रेन संख्या 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में अवैध शराब को जब्त किया।
उक्त ट्रेन के S-7 कोच की जाँच के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने एक सीट के नीचे एक संदिग्ध नीले रंग का बैग देखा। चूँकि कोई भी यात्री इसे लेने के लिए आगे नहीं आया, इसलिए साथी यात्रियों की उपस्थिति में बैग को खोला गया।सभी को आश्चर्य हुआ कि अंदर हेवर्ड्स 5000 प्रीमियर स्ट्रांग बीयर की 17 बोतलें (कुल 8.5 लीटर) पाई गईं।
इस मामले की सूचना तुरंत आसनसोल स्थित आरपीएफ सुरक्षा नियंत्रण को दी गई,जिन्होंने जसीडीह स्टेशन पर आरपीएफ टीम के साथ समन्वय किया।उक्त ट्रेन के जसीडीह पहुँचने पर आरपीएफ द्वारा जब्त की गई शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद शुल्क विभाग को सौंप दिया गया।
