
सोमवार को नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मिडिया-फेसबुक,यूट्यूब और X पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्णय के खिलाफ उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया.प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच उग्र और हिंसक झड़प में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. सूत्रों के अनुसार विरोध कर रहे हजारों लोगों की भीड़ काठमांडू में सड़क पर उतर गई और पार्लियामेंट को घेरने की कोशिश करने लगी.हिंसक भीड़ ने दंगा विरोधी फोर्स को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाना पड़ा और सुरक्षा के लिए सांसद भवन,राष्ट्रपति भवन और सचिवालय के पास कर्फ्यू लगा दिया गया.
प्रदर्शनकारी स्ललोगन लिखें तख्तीयां लिए सरकार के खिलाफ नरेवाजी कर रहे थे.प्लेकार्ड में‘Shut down corruption and not social media’और ‘Youth against corruption’ लिखें स्लोगन लिख भीड़ नरेवाजी कर रही थी.
नेपाल में सोशल मिडिया के लगातार हो रहे कथित दुपयोग के खिलाफ सरकार ने एक हफ्ता पहले सोशल मिडिया पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की थी.

