रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन का विकल्प प्रदान करना है। रेलवे ने यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए और अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए ट्रेन संख्या 06039/06040 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन परिचालन सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेनों का यह विस्तार ट्रेन के अपने मौजूदा मार्ग, समय, ठहराव और संशोधित संरचना के अनुसार किया गया है।
ट्रेन संख्या 06039 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, जो 08.03.2026 तक अधिसूचित थी, अब 15.03.2026 (रविवार) और 22.03.2026 (रविवार) (कुल 02 ट्रिप) को भी चलेगी।इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06040 बरौनी जंक्शन-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल, जो 11.03.2026 तक अधिसूचित थी, अब 18.03.2026 (बुधवार) और 25.03.2026 (बुधवार) (कुल 02 ट्रिप) को भी चलेगी।
