लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की बढ़ोतरी एक सतत पहल है। इसी क्रम में, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अस्थायी आधार पर निम्नलिखित दो लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ने का निर्णय लिया है:
13009/13010 हावड़ा – योग नगरी ऋषिकेश – हावड़ा दून एक्सप्रेस में एक स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन हावड़ा से 19.03.2026 से 05.04.2026 तक (28.03.2026 को छोड़कर) और योग नगरी ऋषिकेश से 21.03.2026 से 07.04.2026 तक (06.04.2026 को छोड़कर) चलेगी। उक्त ट्रेन 21 कोचों के बजाय 22 कोचों के साथ चलेगी।
13151/13152 कोलकाता – जम्मू तवी – कोलकाता एक्सप्रेस में एक स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन कोलकाता से 18.03.2026 से 31.03.2026 तक (21.03.2026 को छोड़कर) और जम्मू तवी से 20.03.2026 से 02.04.2026 तक (23.03.2026 को छोड़कर) चलेगी। उक्त ट्रेन 21 कोचों के बजाय 22 कोचों के साथ चलेगी।
