25 लाभार्थियों को सेवानिवृत्ति देयक, पेंशन भुगतान आदेश एवं विशिष्ट चिकित्सा पहचान पत्र प्रदान किए गए-

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा अप्रैल 2026 के लिए निर्धारित तिथि पर सेवानिवृत्ति देयक भुगतान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के नवीन सम्मेलन कक्ष में किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया।
आसनसोल के अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार प्रेम ने 25 लाभार्थियों, जिनमें सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा दिवंगत रेलकर्मियों के आश्रित शामिल थे, को सेवानिवृत्ति देयक, पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज तथा विशिष्ट चिकित्सा पहचान पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर आसनसोल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिजॉय कुमार चटर्जी,मंडलीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीस मुखर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
