गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं सीतामढ़ी के बीच एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03043 हावड़ा – सीतामढ़ी विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 09.05.2026 से 27.06.2026 तक (08 फेरे) हावड़ा से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 15:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
वापसी में, 03044 सीतामढ़ी – हावड़ा विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को 10.05.2026 से 28.06.2026 तक (08 फेरे) सीतामढ़ी से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 09:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दोनों दिशाओं में मार्ग में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
