आसनसोल, 30 सितंबर 2026-
आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं खातीपुरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03007 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 11.10.2026 से 29.11.2026 के बीच कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
वापसी में 03008 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 13.10.2026 से 01.12.2026 के बीच कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन खातीपुरा से 18.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन एवं मधुपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
