मंगलवार को अपोलो टायर इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी का आधिकारिक प्रयोजक घोषित किया गया.BCCI के साथ ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम 11 का स्पोंसरशीप करार ख़त्म किये जाने के बाद से टीम इंडिया बिना आधिकारिक प्रयोजक के खेल रही है.वर्तमान में UAE में चल रहे पुरुष ऐशिया कप टूर्नामेंट भी टीम इंडिया बिना स्पोंसर के खेल रही है.
BCCI और अपोलो टायर के बीच यह समझौता मार्च 2028 तक के लिए हुआ है.समझौता के अनुसार इस दरम्यान मैच के सभी फॉर्मेट में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाडियों की जर्सी पर अपोलो टायर का लोगो रहेगा.
सूत्रों के अनुसार अपोलो टायर के साथ यह करार 579 करोड़ में तय हुआ है जो ड्रीम 11 के साथ हुए करार से 62% अधिक है. इकरारनामें के अनुसार इस दौरान 121 दो पक्षीय और 21 ICC टूर्नामेंट खेले जायेंगे.
2 अक्टूबर से शुरू हो रहे वेस्ट इंडीज के साथ टेस्ट सीरीज में यह लोगो पहली वार भारतीय खिलाडियों की जर्सी पर दिखेगा.भारतीय खिलाडी की जर्सी पर नया लोगो कानपुर में होने वाले इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की ODI सीरीज में भी दिखेगा.
2 सितम्बर को BCCI द्वारा टीम इंडिया की जर्सी की निविदा निकली गई थी जिसमें अपोलो टायर के साथ जे के सीमेंट और कैनवा ने भी जर्सी के स्पोंसरशीप के लिए अपने दावे पेश किये थे.
