Skip to content
July 12, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • झारखण्ड
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड स्थित देवघर के शंकरपुर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन।देवघर ऐम्स को मिलेगा इसका लाभ।
  • झारखण्ड
  • देवघर

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड स्थित देवघर के शंकरपुर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन।देवघर ऐम्स को मिलेगा इसका लाभ।

Dhananjay Bharty May 22, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
ulan

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल स्थित शंकरपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया गया है।₹7.77 की लागत से परिवर्तित इस स्टेशन का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।भारतीय रेल के चल रहे आधुनिकीकरण प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य देश भर के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण करना है, ताकि उन्हें आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर सौंदर्य और उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।

झारखंड में हावड़ा-पटना मेन लाइन पर स्थित पूर्व रेलवे क्षेत्र अन्तर्गत शंकरपुर रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत महत्वपूर्ण परिवर्तन का साक्षी बना है।
पुनर्विकसित शंकरपुर स्टेशन देवघर ऐम्स के काफी करीब है।इस स्टेशन के अपग्रेड होने से खास कर देवघर ऐम्स आने वाले मरीजों सहित यहां के चिकित्सकों, छात्रों और कर्मियों के लिए यह वरदान साबित हुआ है।
आज उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, देवघर ऐम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ (प्रो) सौरव वार्ष्णेय, रेलवे अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
इसे इस क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि शंकरपुर स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित होने से इससे सटे ऐम्स को लाभ तो होगा ही इस क्षेत्र में रोजी रोजगार और उद्योग धंधों का भी विस्तार होगा। सांसद ने कहा कि यहां पर वाशिंग पिट का भी निर्माण कराया जाएगा जिससे भीड़ भाड़ वाले जसीडीह स्टेशन पर भी गाड़ियों का लोड कम होगा।सांसद ने प्रधानमंत्री को गोड्डा संसदीय क्षेत्र के लोगों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
मौके पर बोलते हुए देवघर ऐम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ (प्रो) सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि शंकरपुर स्टेशन के विकसित होने से ऐम्स आने वाले मरीजों,यहां के चिकित्सकों, छात्रों सहित कर्मियों को काफी सुविधा होगी।डॉक्टर वार्ष्णेय द्वारा इसके लिए ऐम्स की ओर से रेलवे को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के शंकरपुर रेलवे स्टेशन का किया गया है कायाकल्प।प्रधानमंत्री कल करेंगे इसका उद्घाटन
Next: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद।जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की घटना।

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d