दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 11 मई 2026 (सोमवार) से 17 मई 2026 (रविवार) तक एक सप्ताह के रोलिंग ब्लॉक के निष्पादन के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का विनियमन किया जाएगा:-
आंशिक समाप्ति / आंशिक प्रारंभ-
1. 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर, जिसकी यात्रा 13.05.2026, 15.05.2026, 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को प्रारंभ होगी, आद्रा जंक्शन पर आंशिक रूप से समाप्त / प्रारंभ होगी। फलस्वरूप आद्रा–टाटानगर–आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा निरस्त रहेगी।
2. 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम रेलवे स्टेशन मेमू पैसेंजर, जिसकी यात्रा 11.05.2026 (सोमवार) को प्रारंभ होगी, आद्रा जंक्शन पर आंशिक रूप से समाप्त / प्रारंभ होगी। फलस्वरूप आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा निरस्त रहेगी।
3. 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया जंक्शन–आसनसोल मेमू पैसेंजर, जिसकी यात्रा 14.05.2026 को प्रारंभ होगी, आद्रा जंक्शन से/तक आंशिक रूप से समाप्त / प्रारंभ होगी। फलस्वरूप आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा निरस्त रहेगी।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
