दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 10.11.2025 (सोमवार) से 16.11.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के निष्पादन हेतु निम्नलिखित ट्रेनों का विनियमन निम्नानुसार किया जाएगा:
रद्दकरण:
दिनांक 11.11.2025 को होने वाली 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू यात्रा रद्द रहेगी।
संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ:
11.11.2025 को 68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर की होने वाली यात्रा को आद्रा में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दिया जायेगा और वापसी में संक्षिप्त रूप से आद्रा से ही प्रारंभ होगी। आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
10.11.2025 और 13.11.2025 को 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू की होने वाली यात्रा गोमोह स्टेशन पर ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जायेगी और वापसी में संक्षिप्त रूप से गोमोह से ही प्रारंभ होगी। गोमोह-हटिया-गोमोह के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
16.11.2025 को होने वाली 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू यात्रा आद्रा स्टेशन पर संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दिया जायेगा और वापसी में संक्षिप्त रूप से आद्रा से ही प्रारंभ होगी। आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित:
16.11.2025 को होने वाली 18184 (बक्सर-टाटानगर) एक्सप्रेस की यात्रा बक्सर से 60 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएंगीl
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
