दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में दिनांक 09.03.2026 (सोमवार) से 15.03.2026 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के निष्पादन के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:
शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन:
68056/68060 टाटानगर – आसनसोल – बाराभूम MEMU पैसेंजर (10.03.2026, मंगलवार से चलने वाली) को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इस कारण आद्रा – आसनसोल – आद्रा के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।
13503/13504 बर्धमान – हटिया – बर्धमान MEMU एक्सप्रेस (10.03.2026, मंगलवार से चलने वाली) को गोमो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इस कारण गोमो – हटिया – गोमो के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारण (Reschedule):
63591 बोकारो – आसनसोल MEMU पैसेंजर (09.03.2026 से 14.03.2026 तक चलने वाली) को बोकारो स्टील सिटी से 01 घंटे विलंब से प्रस्थान कराया जाएगा।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
