सैंथिया स्टेशन पर नई मशीन साइडिंग एवं प्लेटफॉर्म संख्या-1 विस्तार से संबंधित अवसंरचनात्मक कार्यों के निष्पादन हेतु 12 दिवसीय ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जो 12 नवम्बर 2025 (बुधवार) से 24 नवम्बर 2025 (सोमवार) तक प्रभावी रहेगा।
इस अवधि के दौरान आसनसोल मंडल में निम्नानुसार ट्रेनों का विनियमन किया जाएगा:
शॉर्ट-टर्मिनेशन / शॉर्ट-ओरिजिनेशन:
ट्रेन संख्या 63537 (अंडाल–सैंथिया) मेमू को कुनुरी स्टेशन पर 11.11.2025, 12.11.2025, 16.11.2025, 17.11.2025, 18.11.2025 एवं 19.11.2025 को शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 63532 (सैंथिया–अंडाल) मेमू को कुनुरी स्टेशन से 12.11.2025, 13.11.2025, 17.11.2025, 18.11.2025, 19.11.2025 एवं 20.11.2025 को शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा।
मार्ग में नियंत्रण:
ब्लॉक कार्यों के सुचारु निष्पादन हेतु निम्नलिखित ट्रेनों को आसनसोल मंडल के अंतर्गत मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा:
15639 (पुरी–कामाख्या) एक्सप्रेस – 12.11.2025 को 45 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
15661 (रांची–कामाख्या) एक्सप्रेस – 13.11.2025 को 45 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
15639 (पुरी–कामाख्या) एक्सप्रेस – 19.11.2025 को 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
15661 (रांची–कामाख्या) एक्सप्रेस – 20.11.2025 को 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
15662 (कामाख्या–रांची) एक्सप्रेस – 19.11.2025 को 60 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन परिवर्तनों पर ध्यान दें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।
रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
