अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर के हड्डी रोग विभाग में एक 64 वर्षीय पुरुष का सफल कन्धा प्रत्यारोपण किया गया। यह प्रत्यारोपण इस संस्थान एवं इस जगह का अपने तरह का पहला सफल ऑपरेशन है।इस शुभ मौके पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर दनदतन गंगने ने बताया की कंधे का प्रत्यारोपण
ऑपरेशन की शुरुआत इस संस्थान में किया गया है जो बहुत ख़ुशी और गर्व की बात है।इस ऑपरेशन से देवघर एवं
आस पास के सभी जिले और राज्यों के भी मरीज़ को फायदा होगा और उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ
गंगने ने बताया कि इस संस्थान में हर प्रकार की सुविधा मरीज़ को पहुँचाने की कोशिश की जा रही है और हर तरह के
प्रत्यारोपण को आयुष्मान भारत स्कीम के तहत भी किया जा रहा है।डॉ गंगने ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कार्य को
और आगे बढ़ाने का अनुरोध किया और अपने तरफ से हर संभव मदद प्रदान करने का भी आश्वाशन दिया।
इस ऑपरेशन का नेतृत्व हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मनीष राज ने किया।डॉ मनीष राज ने बताया कि
कंधे का प्रत्यारोपण बहुत ही जटिल ऑपरेशन होता है और यह ऑपरेशन हर जगह नहीं होता है।इस ऑपरेशन में जो
मरीज़ थे उनके कंधे में पहले चोट लगे थी और पिछले 2 साल से दर्द की शिकायत थी और उन्हें रोज़ की दिनचर्या में भी काफ़ी कठिनाई हो रही थी।यह सब ध्यान में रखते हुए इस ऑपरेशन को किया गया और इसकी शुरुआत होने
से बाकी मरीज़ों को भी आने वाले समय में फायदा मिलेगा।इस ऑपरेशन में हड्डी रोग विभाग से डॉ मनीष राज , डॉ
सुदर्शन बेहेरा , डॉ प्रीतम , डॉ सुप्रियम,डॉ सौरभ और डॉ गौरव ने हिस्सा लिया एवं ऐनेसथीसिआ विभाग से डॉ रिपोन और डॉ सौरभ ने ऑपरेशन को सफल बनाने में मदद की।
इस ऑपरेशन के पश्चात अभी मरीज़ की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।आने वाले समय में उम्मीद की जा रही है कि इस बीमारी के मरीज को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज़ की सुविधा मिल सकेगी.
