गांधी जयंती के अवसर पर एम्स देवघर में कार्यकारी निदेशक एवं CEO प्रो. (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई I
उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) वार्ष्णेय ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन मूल्य—ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और आत्मधर्मिता—आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं Iउन्होंने सभी से इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया I
आज के दिन “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) का सफल समापन भी किया गया I इस अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ने बताया कि इस पंद्रह दिवसीय अभियान के दौरान एम्स ओपीडी, सीएचसी देवीपुर , यूएचटीसी कल्याणपुर एवं कुष्ठ कॉलोनी देवघर में अनेक स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे देवघर जिले के हज़ारों लोग लाभान्वित हुए I समापन अवसर पर संकाय सदस्यों ने महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया I
आज ही, स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का समापन भी हुआ I इस पंद्रह दिन के अभियान में संस्थान के स्वच्छता अधिकारियों ने संस्थान में स्वच्छता कार्यक्रम किये , और संकायगण, प्रशासनिक कर्मचारियों, अन्य स्टाफ और विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें संस्थान को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई I
इस अवसर पर Special campaign 5.0 (2 October 2025 से 30 October 2025 ) का शुभारम्भ भी किया गया I यह कार्यक्रम “स्वच्छता का संस्थागतकरण” के उद्देश्य के साथ गत 4 वर्षो से चलाया जा रहा है Iइस वर्ष का अभियान e कचरे के सुरक्षित एवं सुगम निराकरण पर केन्द्रित है I
समारोह में Dean Academics प्रो. हरमिंदर सिंह, Medical Superintendent प्रो. सत्य रंजन पात्रा, Dean Research प्रो. प्रतिमा गुप्ता और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक श्री संजय कुमार ने किया.
