चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।इसके अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है जबकि मतदान की तारीख 9 सितंबर रखी गई है। मतदान के दिन ही चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई उपराष्ट्रपति के चुनाव की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:-
चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की अधिघोषणा की तारीख-
7 अगस्त 2025
नामांकन की अंतिम तारीख-
21 अगस्त 2025
नामांकन की स्क्रुटनी की तारीख-
22 अगस्त 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख-
25 अगस्त 2025
मतदान की तारीख-
9 सितंबर 2025
मतगणना की तारीख (अगर जरूरी हुआ तो)-
9 सितंबर 2025
उपराष्ट्रपति का चुनाव इलेक्ट्रॉल कॉलेज द्वारा समानुपातिक प्रतिनिधत्व के तहत एकल हस्तांतरनीय मत प्रणाली के द्वारा किया जाता है।
इलेक्टोरल कॉलेज में संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के 22 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद नए उपराष्ट्रपति का चुनाव कराया जा रहा है।
