त्योहारों के मौसम में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।ये सेवाएँ न केवल त्योहारों के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करती हैं, बल्कि यात्रियों को आसान, तेज़ और अधिक विश्वसनीय यात्रा विकल्प भी प्रदान करती हैं ताकि त्योहारों पर अपेक्षित भीड़ से निपटा जा सके।
06079 चेन्नई एगमोर – बरौनी स्पेशल 16.10.2025 (गुरुवार 1 ट्रिप) को चेन्नई एगमोर से 23:55 बजे रवाना होगी और 18.10.2025 (शनिवार) को 19:30 बजे बरौनी पहुंचेगी तथा 06080 बरौनी – चेन्नई एगमोर स्पेशल दिनांक 19.10.2025 (रविवार 1 ट्रिप) को बरौनी से 21:15 बजे रवाना होगी और 21.10.2025 (मंगलवार) को 18:00 बजे चेन्नई एगमोर पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।