छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 2020 और 2021 में आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा में अपने लोगों को गलत तरीके से चयनित कराने के आरोप में सीबीआई ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार लोगों में पूर्व IAS अधिकारी और पूर्व में छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव रहे जीवन किशोर ध्रुव,छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व में परीक्षा नियंत्रक रही आरती वसनिक,वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत सुमित ध्रुव और मिशा कोसले और वर्तमान में जिला आवकारी(Excise)पदाधिकारी के पद पर कार्यरत दीपा आदिल के नाम शामिल हैं.
सभी गिरफ्तार आरोपियों को रायपुर के विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया जहाँ उन्हें 22 सितम्बर तक सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया.
सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार सुमित ध्रुव जीवन किशोर ध्रुव का बेटा है,मिशा कोसले और दीपा आदिल छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी के भाई की पुत्र बधुएँ हैं.सोनवानी को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है.
छत्तीसगढ़ सरकार के आग्रह पर सीबीआई ने मामला अपने हाथ में लिया था और 9 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व अध्यक्ष,सचिव और दूसरे अधिकारियों द्वारा लिखित परीक्षा से लेकर इंटरव्यू में बड़ी धांधली करते हुए अपने रिश्तेदारों का चयन कर लिया था
