दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत सीनी-गम्हरिया-टाटा-गम्हरिया-सीनी सेक्शन के बीच 06.09.2025 से 16.09.2025 तक मशीन और वेल्डिंग ब्लॉक योजना के कारण आसनसोल क्षेत्राधिकार अंतर्गत निम्नलिखित ट्रेनों का विनियमन किया गया है:-
संक्षिप्त समापन/ संक्षिप्त प्रारंभ :-
68056/68055 (टाटा-आसनसोल-टाटा) मेमू की 10.09.2025, 12.09.2025, 14.09.2025 को आद्रा जंक्शन पर संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में आद्रा जंक्शन से ही संक्षिप्त रूप प्रारंभ होगी। परिणामस्वरूप, टाटानगर जंक्शन-आद्रा जंक्शन-टाटानगर जंक्शन के बीच ट्रेन परिचालन सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 09.09.2025, 16.09.2025 को पुरुलिया जंक्शन पर संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में पुरुलिया जंक्शन से ही संक्षिप्त रूप प्रारंभ होगी। परिणामस्वरूप,पुरुलिया जंक्शन-टाटानगर जंक्शन-पुरुलिया जंक्शन के बीच ट्रेन परिचालन सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने अत्यंत खेद व्यक्त किया है।
