दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों में शुक्रवार की सुबह बम प्लांट किए जाने की खबर से दहशत का माहौल है।सभी स्कूलों को ईमेल से स्कूल कैंपस में बम प्लांट किए जाने की सूचना दी गई है।बम डिस्पोजल स्क्वॉड को जांच में लगाया गया है।
मामले पर नज़र रख रहे अधिकारी के मुताबिक जिन स्कूलों को बम थ्रेट मिला है उनमें सिविल लाइन स्थित सेंट जेवियर स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल, रोहिणी का अभिनव पब्लिक स्कूल और सोवरेन स्कूल और अन्य शामिल हैं।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थ )राजा बंथिया के अनुसार सेंट स्टीफन कॉलेज में मंगलवार की सुबह 7.15 बजे ईमेल आया है जिसमें दावा किया गया है कि चार IED(Improvised Explosive Devices)और दो पैकेट RDX अलग अलग जगहों पर प्लांट किए गए हैं जो 2 Pm तक विस्फोट कर दिया जाएगा। हालांकि यह अफवाह साबित हुआ।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली में 4 इंजन की सरकार पर स्कूली बच्चो की सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाया है।
उधर सभी संभावित जगहों पर गहन जांच शुरू कर दी गई है
