दुर्गा पूजा/दशहरा और काली पूजा/दीपावली के आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसनसोल मंडल के कम्प्यूटरीकृत आरक्षण कार्यालयों (पीआरएस काउंटरों) के कार्य समय में अस्थायी रूप से संशोधन किया जाएगा।
नीचे उल्लिखित तिथियों पर पीआरएस काउंटर, जो आमतौर पर दो पालियों में कार्य करते हैं,अब एक ही पाली में 8:00 बजे से 14:00 बजे तक खुले रहेंगे।
29 सितंबर ,2025 (सोमवार)
30 सितंबर ,2025 (मंगलवार)
01 अक्टूबर ,2025 (बुधवार)
02 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार) (दुर्गा पूजा/दशहरा के अवसर पर)
20 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) (काली पूजा/दिवाली के अवसर पर)
यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान काउंटर उपरोक्त तिथियों पर सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगे।
यह अस्थायी समायोजन ट्रेन परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए और त्योहारों के दौरान निर्बाध आरक्षण सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस परिवर्तन पर ध्यान दें और अपनी आरक्षण गतिविधियों की योजना तदनुसार बनाएँ।
