श्रावणी मेला के पहले बाबा मंदिर की आंतरिक व्यवस्था को चाक चौबंद करने की कड़ी में बाबा मंदिर प्रांगण में मुख्य मंदिर सहित सभी मंदिर में रखे दानपात्रों को खोला गया।
देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 05.07.2025 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया और इन दानपात्रों में दान स्वरूप दी गई राशि की गिनती की गई।गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल 17,89,309 रुपए एवं नेपाली नगद 1510/ रुपये दान स्वरूप प्राप्त हुए। मंदिर के दानपात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया।पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।खाली दानपात्रों को पुनः उनके स्थान पर रख दिया गया है।
