देवघर में उत्पाद अधीक्षक के आदेश पर हुई छापमारी में बड़ी मात्र में अवैद्ध शराब जब्त की गई हैं.जसीडीह थाना अंतर्गत आस्ता मोड़ और मोहनपुर थाना अंतर्गत तपोवन रोड स्थित द ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट में छापामारी कर कुल दो व्यक्तियों ब्रह्मदेव महतो एवं अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. एक व्यक्ति आवेश यादव मौके से फरार हो गया.इनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है.जप्त किये गए अवैद्ध शराब में –
1.अवैध विदेशी शराब :- 9 लीटर
2.अवैध चूलाई शराब :- 45 लीटर
- अवेध बीयर : 18 लीटर,शामिल है.
एक गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के अवैद्ध कारोबार का भंडाफोड़ किया है.
