यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 05517/05518 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन की परिचालन सेवा उसके मौजूदा ठहरावों और समय के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है।
05517 सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल 15.08.2025 से 24.08.2025 तक (10 ट्रिप) प्रतिदिन सरायगढ़ से रवाना होगी और 05518 देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल 16/08/2025 से 25/08/2025 तक (10 ट्रिप) प्रतिदिन देवघर से रवाना होगी।
रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है.
