पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 8 सितंबर 2025 को चित्तंरजन–झाझा सेक्शन में एक मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान संचालित किया।इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट ने किया और इसे मंडल की वाणिज्यिक टीम के समन्वय के साथ 16 टिकट जांच कर्मियों की टीम ने समर्थन दिया।
अभियान के दौरान कुल 232 टिकट उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए जिससे ₹92,110/- जुर्माने और दंड के रूप में वसूले गए।
आसनसोल मंडल द्वारा सभी यात्रियों से अपील की गई है कि यात्री हमेशा मान्य टिकट के साथ यात्रा करें।टिकट खरीदना न केवल कानूनी आवश्यकता है बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है जो रेलवे यात्रा में निष्पक्षता और अनुशासन सुनिश्चित करती है।
रेलवे द्वारा इस प्रकार के मजिस्ट्रेट-नेतृत्व वाले अभियान नियमित अंतराल पर जारी रखने की बात कही गई ताकि पारदर्शिता, उचित राजस्व प्रबंधन और एक सुरक्षित, यात्री-अनुकूल रेलवे वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि टिकट नियमों का पालन करके असुविधा से बचें।
